गांधी दर्शन यात्रा कराहल पहुंची नागरिको को किया जागरूक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती से प्रदेश भर में प्रारंभ कराई गांधी दर्शन यात्रा ने जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल पहुंची जहां पर नागरिको को गांधी जी के विचारो कें प्रति जागरूक किया।
    इस यात्रा के दौरान कराहल के नागरिको ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रदर्शनी, वीडियो फिल्म आदि का संचित्र दर्शन किया। साथ ही यात्रा से रूबरू होकर गांधी जी के विचारो को आत्मसात कराने की प्रेरणा ली।
    कराहल क्षेत्र में इस यात्रा के माध्यम से गांधीजी के विचारों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन और आश्रम भजनावली के रिकार्डिंग गीत प्रचार रथों के माध्यम से प्रदर्शित किये। जिनका संचित्र दर्शन ग्रामीणजनो ने किया। साथ ही गांधी दर्शन यात्रा की सराहना की।  
    गांधी दर्शन यात्रा के माध्यम से बस स्टेण्ड एवं करियादेह चौराहा कराहल पर प्रथम शो आयोजित किया गया। जिसका संचित्र वर्णन नागरिको ने देखा और सुना। साथ ही एलईडी वाहन के माध्यम से गांधी दर्शन यात्रा का नागरिको ने अवलोकन किया।
    गांधी दर्शन योत्रा के अंतर्गत रथो के माध्यम से गांधीजी के विचारों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन, आश्रम भजनावली के रिकार्डिंग गीत प्रचार रथों के माध्यम से आम नागरिको के समक्ष प्रस्तुत किये गये।
    इसी प्रकार यात्रा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित करने की व्यवस्था विकसित की गई है। इसके अलावा गांधी साहित्य से चयनित मूल्य-विचारों की पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। साथ ही खाद्यी ग्रामोद्योग का स्टॉल भी प्रचार वाहन के माध्यम से प्रदर्शित किये।